छपरा, जून 7 -- फोटो:9 - राजेंद्र स्टेडियम से रविवार को साइकिलिंग रैली निकालते युवा छपरा, एक संवाददाता। विश्व साइकिलिंग दिवस पर राजेंद्र स्टेडियम से रैली निकालकर फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन जिला प्रशासन व साइकिलिंग एसोसिएशन सारण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता व युवाओं को खेल व फिटनेस के प्रति प्रेरित करना था। शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी मोहम्मद शमीम अंसारी, साइकिलिंग एसोसिएशन सारण के उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार समेत अन्य अतिथियों ने स्वयं साइकिल चलाकर किया। प्रतिभागियों ने शहर की विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर साइकिलिंग एसोसिएशन सारण ने जिले में ...