गिरडीह, जून 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। विश्व साइकिलिंग दिवस के अवर पर खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार झारखंड साइकिलिंग संघ और गिरिडीह जिला साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग प्रतियोगिता का सफल आयोजन डुमरी में किया गया। प्रतियोगिता में जिले की करीब 170 से 180 बालिका खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह भी पढ़ें- डायट में आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' में उमड़ा उत्साह, बांका से गूंजा फिट इंडिया का संदेशप्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-16 बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी प्रथम, ब्यूटी कुमार...