हापुड़, मई 28 -- सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के त्वचा रोग विभाग द्वारा विश्व सनस्क्रीन दिवस के अवसर पर त्वचा संरक्षण एवं निवारक त्वचा रोगों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाव और त्वचा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का संचालन त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सक्सेना के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विभाग के चिकित्सकों, स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स, इंटर्न्स, मेडिकल विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। आयोजन डॉ. जे. रामचंद्रन, संस्थापक एवं चेयरमैन, तथा रम्या रामचंद्रन, उपाध्यक्ष, सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा पर झुर्रियां, टैनिंग, पि...