विश्व श्रावणी मेले में रेलवे का बड़ा तोहफा, बरहनी-देवघर के बीच चलेगी दैनिक स्पेशल ट्रेन
मुंगेर, जुलाई 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों एवं रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरहनी और देवघर के बीच दैनिक अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इस ट्रेन के परिचालन से मुंगेर सहित जमालपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं को देवघर जाने के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों को भी यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी। यह भी पढ़ें- बरहनी-देवघर के बीच 33 दिनों तक दौड़ेगी दैनिक स्पेशल ट्रेन रेलवे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.