मुंगेर, जुलाई 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र तथा नेपाल सीमा क्षेत्र से बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आसनसोल-जयनगर, रक्सौल-देवघर तथा इतवारी-मधुपुर के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इससे कई राज्य के लोग जुड़ेंगे。 यह भी पढ़ें- लखीसराय : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो नई स्पेशल ट्रेने...