मुंगेर, जुलाई 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और रांची के बीच विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि कांवरियों एवं अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का ठहराव पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के सुल्तानगंज, जमालपुर एवं अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा। उन्होंने कहा कि सभी विशेष ट्रेनों में जनरल द्वितीय श्रेणी, स्लीपर तथा वातानुकूलित (एसी) कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

विशेष ट्रेन का समय सारणी ये है दो जोड़ी साप्ताहिक श...