लखीमपुरखीरी, अप्रैल 30 -- गोला गोकर्णनाथ। विश्व श्रम मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में एक कार्यक्रम किया जाएगा। यह आयोजन नसरुद्दीन बिलोबी मेमोरियल हाल परिसर में मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में मजदूर, मिस्त्री, विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभर के मजदूरों, मिस्त्रियों एवं विश्वकर्मा समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर 21 सूत्रीय ज्ञापन तैयार कर डीएम के माध्यम से देश के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में मनरेगा मजदूरों एवं मिस्त्रियों को सभी विभागों में नियुक...