कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व शिक्षक दिवस पर द इंटरनेशनल सेंटर कानपुर सोसाइटी ने शिक्षकों को पूर्व कुलपति प्रो. एचएन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन आर्य नगर स्थित प्रो. एचएन मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के परिसर में किया गया। स्क्रीनिंग के बाद सम्मान के लिए 100 शिक्षकों का चयन किया गया था। सभी सम्मानित शिक्षक उप्र, मप्र, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से आए थे। सोसायटी के चेयरमैन सुष्मित मिश्रा और प्रबंध समिति की सदस्य पल्लवी मिश्रा ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों में गुणवंत सिंह कोठारी, प्रो. वीके कटियार, डॉ. उमेश पालीवाल, शोभा दास, नरेंद्र शर्मा, सेठ मुरालीलाल अग्रवाल, शेफाली राज, दीपिका अग्रवाल उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- World Teachers Day 2026: ...