शामली, मई 2 -- सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में आयोजित तीन दिवसीय विश्व शांति महा समागम के दूसरे दिन समाज सेवा,आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सुधार के प्रेरणादायक संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को सतलोक आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय समागम के दूसरे दिन मुख्य आकर्षणों में 54 यूनिट रक्तदान तथा 10 दहेज मुक्त रमैनी विवाह प्रमुख रहे। संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान से प्रेरित होकर ये विवाह पूर्ण सादगी, बिना किसी आडंबर और बिना दहेज के संपन्न कराए गए, जिसने समाज को दहेज प्रथा जैसी कुरीति को त्यागने का प्रेरणादायक संदेश दिया। यह भी पढ़ें- सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में विश्व शांति महा समागम का भव्य शुभारंभरक्तदान शिविर रक्त...