शामली, मई 4 -- झिंझाना। सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में चल रहे तीन दिवसीय विश्व शांति महा समागम का तीसरे दिन भव्य एवं सफल समापन किया । तीन दिन तक चले इस विशाल आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सत्संग, सेवा और भंडारे का लाभ प्राप्त किया। रविवार को सतलोक आश्रम वैदखेडी में में चल रहे तीन दिवसीय महा समागम का समापन किया गया।समागम के दौरान संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान एवं मानव कल्याणकारी संदेशों को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गया। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज से नशा, भ्रष्टाचार, जाति-पाति भेदभाव, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा मानवता, भाईचारे और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। तीन दिवसीय इस महा समागम में 10 दहेज मुक्त रमैनी विव...