बागपत, फरवरी 12 -- बड़ौत। नगर के ऋषभ सभागार में समोशरण महामंडल विधान का समापन हुआ। आचार्य विमर्श सागर के सानिध्य में अंतिम दिन जैन श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान को 108 अर्घ समर्पित किए, जिनेंद्र भगवान की 24 प्रतिमाओं को जिन मंदिर में विराजमान किया। जैन श्रद्धालुओं द्वारा ब्रह्मचारी आशीष, पंडित डा.श्रेयांस जैन के निर्देशन में चौबीस तीर्थंकर भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। मुख्य चक्रवर्ती नितिन जैन और सौधर्म इंद्र नरेश जैन एवं चौबीस समोशरण पर विराजमान चक्रवर्तियों ने भगवान का अष्ट द्रव्यों से पूजन किया गया। कुबेर इंद्र अजय जैन, यज्ञनायक बिजेंद्र जैन ने रत्नों की वर्षा की। पूजन के बाद विश्व शांति महायज्ञ हुआ, जिसमें समस्त जगत कल्याण हेतु धूप समर्पित की गई। विधान के मध्य मंगल प्रवचन देते हुए आचार्य श्री विमर्श सागर महाराज ने कहा कि जीवन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.