मेरठ, मार्च 28 -- कैलाश पर्वत पर विश्व शांति के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का विश्वशांति महायज्ञ की पूर्णाहुति व विधि विधान पूर्वक समापन हो गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य का संचय किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान आदिनाथ का अभिषेक के साथ हुआ। तदोपरांत नित्य नियम पूजा विधान पाठ प्रारंभ किया गया। विधान में भारत के सभी प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने अपनी भाव भक्ति प्रस्तुत कर सभी जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात भगवान का अभिषेक अनिल जैन, अमित जैन ने किया। शांतिधारा विकास जैन व दीप प्रज्वलन रीना जैन, रेखा जैन ने किया। तदोपरांत विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया और पूर्णाहुति के साथ विधान का समापन हो गया।मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति राग करता है या द्वेष करता है। वह अपनी आत्मा में आकुलता उत...