कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन कानपुर एवं विश्व शान्ति संकल्प मंच के संयुक्त प्रयास से सोमवार को सेनानी सदन के द्वार पर ''युद्ध नहीं, शांति चाहिए'' विषय पर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शांति एवं एकता के संदेश को फैलाने का संकल्प लिया एवं हस्ताक्षर किए। उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जब दुनिया युद्ध की आग में जल रही है, तब भारत जैसे देश को शांति और संवाद का मार्ग दिखाना चाहिए। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल सर्वेश पांडेय निन्नी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। उनके साथ राज कुमार अग्निहोत्री, संयोजक केएम भाई, अशोक दीक्षित, पवन मिश्रा, राजेश बाजपेई, पद्म कान्त, अनिल कुमार शुक्ल, प्...