हापुड़, मई 1 -- ओम किरण चेरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व शांति और मंगल कामना के लिए हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सदस्यों और कर्मचारियों ने भाग लेकर आहुति दी और देश-दुनिया की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। संस्थापक ब्रजेन्द्र कुमार मित्तल ने बताया कि प्रत्येक शुभ अवसर और पूर्णमासी तिथि पर यज्ञ का आयोजन करना भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है और कोरोना काल में भी इसे जारी रखा गया। हवन से वातावरण की शुद्धि के साथ सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश मिलता है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध के आदर्श और करुणा को जीवन में उतारें ओम किरण लॉजिस्टिक्स पार्क परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें विनायक मित्तल, अमित मित्तल, म...