अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। दुनिया में शांति की अपील को लेकर बुधवार को स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे और उन्होंने एक 'पीस मार्च' निकाला। बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर मध्य-पूर्व में चल रही जंग को तुरंत रोके जाने की अपील की। रामघाट रोड स्थित अवर लेडी फातिमा स्कूल की प्रिंसीपल सिस्टर जरीन के नेतृत्व में बच्चों ने पीस मार्च निकाला। बच्चों ने कि युद्ध किसी भी देश के हित में नहीं है। मध्यपूर्व जंग से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। उधर सासनीगेट आवास विकास कॉलोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने भी सभी देशों से आह्वान किया कि वह वैश्विक शांति स्थापित करने की दिशा में कार्य करें। प्रिंसीपल पारूल जिंदल ने कहा कि यह अपील ऐसे समय में की गई है जब वैश्विक संघर्षों की तपिश के बीच शांति और मानवता की मांग उठ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.