गोंडा, मई 14 -- खरगूपुर। संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव के लिए विद्यालय में बाल देवयज्ञ का आयोजन किया गया। देवरिया कला केबीबी एस इंटर कॉलेज में गुरुवार को समर कैंप में 11 कुण्डीय देवयज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विश्व शान्ति के लिए हवन किया। इसके बाद चित्रकला, नृत्य, म्यूजिकल चेयर गेम सहित कई गतिविधियों का आयोजन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधक लेफ्टिनेंट कवींद्र प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य रोहित तिवारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर दिनेश शास्त्री, यशोदानंद शुक्ला, अखिलेश सिंह, अशोक कुमार, दिनेश भारती, राखी विश्वकर्मा, रूबी सिंह, प्रतिभा, साक्षी, प्रिया गुप्ता, वंदना तिवारी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...