हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में गोविंद घाट पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान युद्ध में मारे जा रहे मासूम बच्चों और निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुनील सेठी ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। वर्तमान समय में विश्व के हालात चिंताजनक बने हुए हैं और युद्ध का असर हर देश पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध में सबसे अधिक नुकसान निर्दोष लोगों और मासूम बच्चों को उठाना पड़ता है, जो बेहद पीड़ादायक है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने विश्व शांति के लिए मां गंगा से की प्रार्थना वरिष्ठ पंजाबी पार्षद हरविंद्र सिंह ने कहा कि सभी देशों को मिलकर विश्व शांति के लिए ठोस कदम ...