गया, नवम्बर 7 -- देश-दुनिया में शांति, मानव कल्याण और आपसी सद्भाव की मंगलकामना को लेकर शनिवार को महाबोधि मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसमें भारत, वियतनाम, थाईलैंड, श्रीलंका और म्यांमार सहित विभिन्न देशों के 1200 से अधिक बौद्ध भिक्षु, लामा और श्रद्धालु शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आयोजन से पूरा मंदिर परिसर बुद्धमय हो उठा। अमेरिका के जीआईएसी सोन बुद्धिस्ट टेंपल की ओर से आयोजित अनुष्ठान की शुरुआत महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना से हुई। विभिन्न देशों से आए भिक्षुओं और लामाओं ने भगवान बुद्ध के समक्ष मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद सभी ने गर्भगृह की परिक्रमा की। यह भी पढ़ें- Gaya News: बोधगया में 125 भिक्षुओं को दान किया गया चीवरदान पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे सामूहिक सूतपाठ कर विश्व में शांति, प्रेम, करु...