वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इस्कॉन की ओर से रविवार को विश्व शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरिनाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देशभर के सौ से अधिक इस्कॉन मंदिरों में संकीर्तन यात्रा निकाली गई। दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ हुई संकीर्तन यात्रा रवींद्रपुरी, भेलूपुर, अस्सी घाट, तुलसी घाट से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान मृदंग और करताल की धुन पर भक्तिभाव से नृत्य करते कृष्णभक्तों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान लोगों ने भक्तों के पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस्कॉन वाराणसी के अध्यक्ष अच्युत मोहन ने बताया कि वर्तमान समय में देश-दुनिया में समाजिक तनाव और अस्थिरता का माहौल है। ऐसे समय में आध्यात्मिक कार्यक्रम लोगों के जीवन में आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.