गया, जनवरी 28 -- महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष के चारों ओर विश्व शांति की कामना को समर्पित दस दिवसीय 37वें निगमा मोनलम चेनमो का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। 19 जनवरी से आरंभ हुई इस भव्य आध्यात्मिक साधना में दुनिया भर से आए हजारों बौद्ध अनुयायी, वरीय लामा, रिनपोछे, भिक्षु एवं भिक्षुणियों ने सहभागिता की। यह वार्षिक आयोजन बौद्ध जगत की सबसे बड़ी शांति प्रार्थना सभाओं में से एक माना जाता है, जिसमें हर वर्ष लगभग दस हजार श्रद्धालु और लामा भाग लेते हैं। पूरे आयोजन के दौरान महाबोधि मंदिर परिसर के चारों दिशाओं में पवित्र मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई देती रही। विश्व शांति, करुणा और समस्त जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गयी। पूजा-अनुष्ठान का संचालन प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं द्वारा किया गया। पूर्वी दिशा में टुल्कु संघक रिनपोछ...