विश्व शांति की कामना संग 70 लीटर गंगाजल लेकर आया 17 वर्षीय शिवभक्त
अमरोहा, अगस्त 6 -- विश्व शांति की कामना के साथ संभल निवासी 17 वर्षीय शिवभक्त हरिद्वार से 70 लीटर गंगाजल लेकर जत्थे के संग गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। शिवभक्त का कहना है कि विश्व के कई देशों में बीच चल रहे युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। उसका मानना है कि भगवान महादेव की कृपा से ही विश्व में शांति संभव है। गुरुवार को बरसात के बीच अटूट श्रद्धा लिए संभल के शिवभक्तों का जत्था गजरौला मार्ग से होकर गुजरा। जत्थे में दस से अधिक शिवभक्त शामिल रहे। जत्था तीन दिन पूर्व हरिद्वार से गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुआ था। यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: हापुड़ के गौरव की कहानी; एक पैर से कर रहे कांवड़ यात्रा, बताई अपनी मन्नत जत्थे में संभल शहर निवासी 17 वर्षीय अजयपाल भी शामिल हैं, जो अपने कंधे पर कलशों में करीब 70 लीटर गंगाजल उठाए हुए हैं। अजयपाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.