बगहा, मार्च 31 -- बगहा, हमारे संवाददाता। विश्व में शांति की कामना को लेकर सीमावर्ती नेपाल के गजेन्द्र मोक्ष धाम में 180 दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत की गयी। नेपाल के नये प्रधानमंत्री बालेन साह की ताजपोशी के साथ ही इस महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। तथा रथयात्रा निकाली गयी। नेपाल के त्रिवेणी स्थित गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम एवं मुक्तिनाथ धाम के पीठाधीश्वर स्वामी कमलनयनाचार्य स्वामी महाराज के द्वारा मुक्तिनाथ धाम में आयोजित इस छह मासिक महायज्ञ को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शुरु किया गया। महायज्ञ आगामी शारदीय नवरात्र में पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। यज्ञ में विद्वान पंडितों द्वारा अखंड हवन-पूजन किया जा रहा है। जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर भारत-नेपाल सीमा के त्रिवेणी स्थित गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम से मुक...