गया, मार्च 23 -- विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश लेकर थाईलैंड के 150 बौद्ध लामाओं का जत्था सोमवार को पैदल यात्रा करते हुए फतेहपुर प्रखंड के ऐतिहासिक गुरपा स्थित गुरुपदगिरि पहुंचा। बोधगया से शुरू हुई इस धम्म यात्रा के दौरान लामा दल ने कठिन पहाड़ी रास्तों, सीढ़ियों, चट्टानों और संकीर्ण गुफाओं को पार करते हुए पर्वत शिखर तक का सफर तय किया। राजगीर, तपोवन आदि बौद्ध स्थलों का भ्रमण करते हुए सुबह करीब 10 बजे बौद्धकालीन क्षेत्र गुरपा पहुंचे। यहां से गुरुपदगिरि पर्वत पहुंचते ही 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पर्वत शिखर पर पहुंचकर लामाओं ने भगवान बुद्ध और महाकश्यप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और विश्व शांति, अहिंसा तथा जीव कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने साधना भी की और भगवान बुद्ध को भोग अर्पित कर प्रसाद ग्रहण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.