धनबाद, जून 8 -- वर्तमान समय में पूरी दुनिया संघर्ष और हिंसा की ओर बढ़ रही है। ऐसे हालात में मानवता को बचाने और शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम अध्यात्म ही है। उक्त बातें काशी से पधारे कथावाचक कन्हैया द्विवेदी ने रविवार को कतरास बाजार हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज विश्व के कई देश युद्ध की स्थिति में खड़े दिखाई दे रहे हैं। ऐसे वातावरण में भगवान के नाम का स्मरण, कीर्तन और भक्ति ही मनुष्य को शांति और संतोष प्रदान कर सकती है। कथा के दौरान उन्होंने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि कलियुग में भगवान की प्राप्ति का सबसे सरल उपाय नाम जप और सत्संग है। यह भी पढ़ें- भागवत भक्ति करें, लेकिन जीवन में निराशा नहीं रखें: कन्हैया द्विवेदी कथाव...