हाजीपुर, मार्च 28 -- दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंत्र जाप कर विश्व शांति के साथ लोगों में अमन चैन को लेकर की प्रार्थना महुआ के रानीपोखर डुमरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन महुआ,एक संवाददाता। विश्व शांति और मानव कल्याण को लेकर शनिवार को यहां गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में 21 सौ लोगों द्वारा 24 लाख गायत्री महामंत्र का जाप किया गया। जिसको लेकर लोगों में भक्ति भाव भरा रहा। इस महा जाप में महिला-पुरुष के साथ युवा-युवती और किशोर-किशोरियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार से आए सच्चिदानंद सिंह के निर्देशन में हुआ। जिसमें जोन प्रभारी शशि भूषण ठाकुर, उप जोन समन्वयक शिवानंद पांडे, उपेंद्र महारथी, मुरली मनोहर सिंह, अशेश्वर शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, विनोद कुमार, टुनटुन कुमार, दिनेश प्रसाद जोशी, ...