गया, अप्रैल 18 -- विश्व विरासत दिवस पर शनिवार को महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के गर्भगृह में बौद्ध भिक्षुओं ने विधिवत पूजा और सूत्रपाठ कर विश्व शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की। विशेष पूजा में बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो, भिक्षु सासना, भिक्षु विमल धम्मा सहित कई भिक्षु व श्रद्धालु मौजूद रहे। महाबोधि मंदिर ऐतिहासिक स्थल है। यहां करीब 2500 वर्ष पूर्व गौतम बुद्ध को पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए महाबोधि मंदिर आज भी आस्था और प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर से बदली बोधगया की पहचान व अर्थव्यवस्था बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने कहा कि महाबोधि मंदिर धार्मिक स्थल के साथ पूरी मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.