जौनपुर, नवम्बर 4 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार की रात देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अहम दिन रहा। महिला क्रिकेट विश्वकप जीतने पर देशभर में उत्सव का माहौल रहा। इसी क्रम में सिकरारा क्षेत्र के अजोसी गांव निवासी महिला क्रिकेटर राधायादव के गांव में विश्वकप जीतने पर क्रिकेट प्रेमियों ने गर्मजोशी से जश्न मनाया। गांव स्थित महावीरधाम मंदिर पर राधा के भाई मनोज यादव के साथ गांव के सूरज यादव, लालमणि यादव, पंधारी यादव, ललई यादव, शुभम मिश्रा, नानक माली, संजय माल, छोटू यादव आदि ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। राधा यादव अजोसी गांव की रहने वाली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...