वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। टी 20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम के सदस्यों के परिवार को बनारसी साड़ी गिफ्ट की जाएगी। बनारस के बुनकरों द्वारा हथकरघा कढुआ सिल्क ब्रोकेड साड़ी बनाई जा रही है। ट्रस्ट के प्रमुख और लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के सचिव डॉ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक साड़ी बनाने में 20 से 25 दिन का समय लगा है। काश्याम सृजन फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़े बुनकरों और डिजाइनरों ने इन साड़ियों को तैयार कर रहे हैं। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...