श्रावस्ती, मार्च 22 -- जमुनहा, संवाददाता। ककरदरी रेंज स्थित जगपति धाम मंदिर राप्ती बैराज के पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार को विश्व वानिकी दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर की महंत रीता गिरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। वन दरोगा बृज लाल यादव ने कहा कि विश्व वानिकी दिवस का उद्देश्य वनों की कटाई पर नियंत्रण तथा सतत वन प्रबंधन को बढ़ावा देना है। यह दिन वैश्विक स्तर पर पौधरोपण अभियानों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस दौरान आंवला, इमली, साखू, बेल, शीशम, बेहड़ा, विजय शाल, पीपल, पाकड़, जामुन व मौलश्री सहित करीब 100 पौधे का रोपण किया गया। इस मौके पर वनरक्षक विपिन कुमार, ग्राम प्रधान राजू यादव, आजाद अहमद, पीसी यादव, दिनेश श्रीवास्...