रामनगर, मार्च 21 -- रामनगर। विश्व वानिकी दिवस पर वनों व वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। शनिवार को बिजरानी रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने कहा कि यह दिन वनों के संरक्षण, टिकाऊ प्रबंधन और हरियाली को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए समर्पित है। रेंज में रिगोड़ा वन परिसर में नेचर गाईडों, खत्ता के स्कूली बच्चों के मध्य विश्व वानिकी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढेला रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ईडीसी ग्राम ढेला के ग्रामीण, होटल एसोसिएशन कर्मचारी व वन कर्मियों ने थीम फारेस्ट एंड इकेनेमीज के तहत ढेला सांवल्दे मोटर मार्ग के समीप प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया। एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत पौधारोपण किया गया। वनाग्नि को लेकर ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर ढेला कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की...