सहारनपुर, मार्च 22 -- नागल। विश्व वानिकी दिवस पर नागल पौधशाला में आयोजित कार्यक्रम में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वन दरोगा राजेन्द्र सिंह ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने व उनकी देखभाल करने को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरुरी है।इस दौरान मौजूद बिरमपाल सिंह, संजू नरेश सुमन राजेश हरीश दीपांशु आदि ने क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...