मिर्जापुर, मार्च 22 -- हलिया। हलिया के दिघिया नर्सरी में पौधरोपण कर विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। वन क्षेत्राधिकारी और वन दरोगा ने पांच पौधे लगाए। क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष कुमार राय ने विभागीय कर्मचारियों के साथ आम तथा नीम के पांच पौधों को लगाया। विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। वन क्षेत्रधिकारी संतोष कुमार राय ने विश्व वानिकी दिवस पर वनों के बारे में तथा वनों के संरक्षण के बारे में बताया कि वन ही से जीवन है, जिससे कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण कर शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है। मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान उपस्थित रहे वन दरोगा सूरज पांडेय, नीतू शर्मा, रामदास आदिवासी वन्य जीव रक्षक शीतल बक्स सिंह ने नर्सरी में श्रमिक महिलाओं के साथ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.