दुमका, अगस्त 21 -- विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुमका जिला के अमड़ापाड़ा, केसियाबहाल तथा रघुनाथपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के आदेश पर किया गबया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वृद्धाश्रम में विशेष चिकित्सा एवं नेत्र जां...