अमरोहा, अप्रैल 19 -- अमरोहा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में फैटी लिवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जंक फूड, फास्ट फूड, पैक्ड फूड और हाई प्रोटीन के चलन के बीच 15 से 20 साल के बीच के लोग भी फैटी लिवर से पीड़ित हैं। एल्कोहल का सेवन करने वाले और काला पीलिया के मरीज भी लिवर सिरोसिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। फैटी लिवर ओर लिवर सिरोसिस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जिले के सरकारी अस्पतालों में जानलेवा बीमारियों की दवाओं का टोटा बना हुआ है।जंक फूड, फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड, तली-भुनी चीजों का सेवन आदि खानपान संबंधी खराब आदतों के चलते लोग जल्दी से फैटी लिवर के शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- फैटी लिवर और मोटापे के बचाव बताए जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से ज्यादा लोग फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस की समस्या लेकर आ रहे हैं। अनियमित दिनचर्या, वसा युक्त...