पिथौरागढ़, सितम्बर 29 -- पिथौरागढ़। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इग्यारदेवी में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत अधिकारी ने रेबीज रोग के कारण, संक्रमण के तरीके, लक्षण, बचाव व रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि रेबीज एक गंभीर एवं घातक बीमारी है, लेकिन समय पर उचित सावधानी, चिकित्सकीय उपचार, टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव संभव है। कुत्ते या किसी अन्य पशु के काटने या खरोंचने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन व बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। बिना विलंब किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार एंटी-रेबीज टीकाकरण व आवश्यक उपचार कराना चाहिए। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विश्व रेबीज दिवस पर जागरुकता रैली और कार्यशाला आयोजित यह भी पढ़...