मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- विश्व रेबीज दिवस पर निराश्रित एवं पालतू कुत्तों, बंदरों तथा बिल्लियों में रेबीज बीमारी से बचाव के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा ब्रिलियंट बायोफार्मा के सहयोग से मंडी समिति परिसर में आयोजित शिविर में 70 से अधिक पालतू पशुओं का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने एंटी रेबीज टीकाकरण की उपयोगिता बताते हुए कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है। यह संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, रैकून, लोमड़ी और सियार आदि के काटने या चाटने से अन्य पशुओं और मनुष्यों में फैल सकती है। यह भी पढ़ें- रेबीज से बचाव को रुद्रपुर में चला जागरूकता और टीकाकरण अभियान उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का प्रमुख उपाय है। इसलिए लोगों को अपने आसप...