साहिबगंज, सितम्बर 28 -- साहिबगंज। विश्व रेबीज दिवस पर सोमवार को जिला मुख्यालय में कई कार्यक्रम हुए। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रेबीज जागरुकता रैली निकाली गई। वहीं जिला पशुपालन कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया गया। यह भी पढ़ें- समय पर इलाज ही रेबीज से बचाव : सिविल सर्जनरेबीज के प्रति जागरूकता सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की रैली का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से हुआ। मौके पर प्रतिभागियों ने विभिन्न जन-जागरुकता नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजनों को रेबीज से बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरुक किया । सीएस ने कहा कि कुत्ता काटे तो घबराएं नहीं, तुरंत अस्पताल जाएं। रेबीज से बचाव बिल्कुल आसान है। इसके लिए सिर्फ समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लें और सही ...