रांची, मई 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शुक्रवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बहाया रांची के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने संस्थान से कर्माढीपा गांव तक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान गांव में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि रेड क्रॉस दिवस का उद्देश्य लोगों में उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करना है। वहीं डीएलएड प्राचार्या डॉ. रेणु ने घायल, बीमार और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाए। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक एवं प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- केएल डीएवी पीजी कॉलेज में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस यह भी पढ़ें- पीजी महाविद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर यह भी...