रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हुहुवा कोठार में शुक्रवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन सानिया फिरदौस ने किया ओर बताया कि रेड क्रॉस दिवस के आंदोलन के संस्थापक हेनरी डुनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में आपदाओं, संघर्षों और चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान सहायता प्रदान करने वाले लाखों स्वयंसेवकों और मानवीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करता है। कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएल के प्रशिक्षु संदीप गुप्ता, आभा गुप्ता, रूबी कुमारी, अविनाश कुमार, निकिता कुमारी ने अपने बातों को रखा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया ने भी रेड क्रॉस के बारे में बताते हुए कहा कि विश्व में कभी भी कोई मदद रेड क्रॉस की ओर से पहुंचाई जाती है। यह भी पढ़ें- विश्व रेडक्रॉस दिवस...