बेगुसराय, फरवरी 13 -- बेगूसराय। विश्व रेडियो दिवस पर शुक्रवार को माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने रेडियो के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। सजन रेडियो जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतिया दी। इस अवसर पर 26 जनवरी के टाउनहॉल कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। चेयरमैन डॉ. मनीष देवा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी रेडियो की प्रासंगिकता बनी हुई है। प्राचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। विश्व रेडियो दिवस हमें संवाद, अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का महत्व सिखाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...