वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में शुक्रवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर गृह विज्ञान विभाग ने परमानंदपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रेडियो के महत्व एवं उपयोगिता के प्रति जागरूकता फैलाना था। गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह ने रेडियो के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. अंजली त्यागी, डॉ. नीलू गर्ग के साथ डॉ. रुचि त्रिपाठी, डॉ. भावना शर्मा, माधुरी यादव और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...