आरा, मई 8 -- -जगदेवनगर और बामपाली में स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी -मानवता के लिए संगठित हो विषय पर सेमिनार का भी आयोजन किया आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को साइकिल रैली सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस की जिला इकाई की ओर से तीन सत्रों में कार्यक्रम किया गया। जिला इकाई के प्रांगण में कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी गुंजन सिंह व चेयरमैन डॉ वीएन यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। डीडीसी ने झंडी दिखाकर स्कूली विद्यार्थियों की साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने शहर का भ्रमण करते हुए रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डयु नाट के क्रियाकलापों को व रेडक्रॉस के मूल उद्देश्यों को दर्शाया। इसके बाद रेड क्रॉस जिला इकाई के प्रांगण में झंडोत्तोलन डीडीसी ने किया। मौके पर सं...