जमशेदपुर, मई 2 -- जमशेदपुर । विश्व रेडक्रॉस डे के अवसर पर 8 मई को विशाल रक्तदान ड्राइव चलाया जाएगा। यह रक्तदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में आयोजित किया जाएगा। समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...