विश्व रेडक्रास दिवस रक्तदान और रक्त परीक्षण शिविर
हमीरपुर, मई 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रेडक्रास के सदस्यों ने रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इंगोहटा गांव में भी रक्त परीक्षण शिविर लगाया गया।कार्यक्रम में रेडक्रास के सचिव मनीष शुक्ला ने कहा कि जिले की प्रत्येक आपदा में रेडक्रास के सदस्य प्रभावित लोगों की मदद में हर संभव प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी की। इस मौके पर रेडक्रास के चेयरमैन जयप्रकाश त्रिपाठी, उप चेयरमैन अवधेश गुप्ता, जिला कार्यकारिणी के पीडी दीक्षित, डॉ.अवधेश, श्रीप्रकाश शुक्ला, महिला नेत्री दीपा तिवारी, बालजी पांडेय, मोहनी पांडेय, प्रीति, राखी, रूबी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्वभर में मानवता, निष्पक्षता एवं सेवा का प्रतीक है रेडक्रॉस सोसायटी: डीएम कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.