विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रह
गिरडीह, जून 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। विश्व रक्तदान दिवस पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगोदर में मानवता का सैलाब उमड़ पड़ा। बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो और गिरिडीह सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। दीप की लौ के साथ ही लोगों का जज्बा भी जगा। विधायक ने रक्तदाताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक बूंद खून किसी की धड़कन वापस ला सकता है। स्वस्थ लोगों को आगे आकर इसे आदत बनाना चाहिए। विधायक की अपील का असर तुरंत दिखा। लायंस क्लब बगोदर के सहयोग से लगे शिविर में लोगों ने बिना डरे स्वेच्छा से हाथ बढ़ाया और कुल 27 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर लगा रक्तदान शिविर,14 लोगों ने किया ब्लड डोनेट हर यूनिट के साथ एक जिंदगी बचाने का वादा भी किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.