देवरिया, जून 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड एवं निफा के चार रक्तवीरों ने जिला ब्लड बैंक में रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। शिक्षक सतीश चंद्र वर्मा ने 25 वां, सर्राफा व्यवसाई अमरनाथ वर्मा ने 24 वां, व्यवसाई शुभम मद्धेशिया ने 23 वां एवं शिक्षक रामप्रवेश मद्धेशिया ने 11 वां रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मान समारोह और शिविररक्तवीरों की सराहना यूथ ब्रिगेड के संस्थापक एवं निफा जिलाध्यक्ष सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने रक्तवीरों की सराहना करते कहा कि ऐसे रक्तवीरों पर गर्व होता है जो हर परिस्थिति में किसी की जान बचाने को खड़े रहते हैं। यूथ ब्रिगेड द्वारा कुल 884 वां रक्तदान किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर एवं मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. रजनी पटेल ने रक्तवीरों क...