बागपत, जून 14 -- बागपत। रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि यह ऐसा दान है जो सीधे किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का काम करता है। हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है, ताकि स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान किया जा सके और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक बनाया जा सके। जिले में हर वर्ष हजारों यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन जरूरत के मुकाबले रक्तदान का आंकड़ा अभी भी काफी कम है। यही कारण है कि कई बार मरीजों के परिजन रक्त की एक-एक यूनिट के लिए भटकते नजर आते हैं। कई बार ऐसे हालात बनते हैं जब किसी अनजान व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी परिवार के लिए जीवनदान साबित होता है। जिले में ऐसे अनेक परिवार हैं जिनके सदस्य गंभीर बीमारी या दुर्घटना के दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे थे। समय पर रक्त मिलने से उनकी जान बच सकी। ऐसे लोग आज भी...