विश्व रक्तदाता दिवस पर हजारीबाग में 70 लोगों ने किया रक्तदान
हजारीबाग, जून 14 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता रविवार को जिला प्रशासन हजारीबाग की अनूठी पहल रंग लाई। सदर अस्पताल के नए ओपीडी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त का संग्रहण कर एक मिसाल कायम की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे उत्तम माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी के जीवन को बचाने में संजीवनी का काम करता है। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके निस्वार्थ भाव की सराहना की。 यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरितहर माह होगा शिविर, अस्पताल में नहीं होगी रक्त की कमी जिला प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.