पाकुड़, जून 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम एसडीपीओ विजय कुमार ने रक्तदान किया। उसके पश्चात कई अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने बताया कि रक्तदान को बढ़ावा देने और स्वैच्छिक रक्तदाता को सम्मान देने के लिए 14 जून को दुनिया भर में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को बेहद खास बनाने के लिए राज्य के सभी प्रखंडों में रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। बताया कि इस बार विश्व रक्तदाता दिवस का थीम मानवता की एक बूंद रक्तदान करें, जीवन बचाएं रखा गया है। यह भी पढ़ें- अररिया: अररिया रेड क्रॉस में रक्तदान शिविर आयोजित जो लोगों को रक्तद...