पाकुड़, जून 13 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 के अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के बीच जागरूकता तथा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का थीम मानवता की एक बूंद- रक्तदान करें, जीवन बचाएं हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने बताया कि रक्तदान महादान है, इससे किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बच सकती है। रक्तदान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं की सहभागिता से जनभागीदारी की भावना जगती है। यह भी पढ़ें- दुनियाभर में मरीजों को सुरक्षित खून मिलना बड़ी चुनौती: डब्ल्यूएचओ जो इस पुनीत कार्य में काफी सहायक स...